Ambikapur News : इंप्रेसी को न्याय और अपराधियों को कड़ी सजा मिले-फुलेश्वरी सिंह………

इंप्रेसी को न्याय और अपराधियों को कड़ी सजा मिले-फुलेश्वरी सिंह………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में जरही की छात्रा स्व.इंप्रेसी दास के साथ हुए दुष्कर्म व जघन्य हत्या के दोषीयों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने स्थानीय घडी चौक में प्रदर्शन किया तथा पीडिता को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कीl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि पीडिता इंप्रेसी को न्याय मिले और दोषियों को कडी सजा अन्यथा महिला मोर्चा सड़क पर आंदोलन करेगीl आगे उन्होने कहा कि आज भूपेश सरकार से इन्ही मांगों को लेकर घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई हैl

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, प्रबोध मिंज,अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, मंजूषा भगत, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, संतोष दास, रूपेश दुबे, मधुशुदन शुक्ला,शकुन्तला पाण्डेय, नकुल सोनकर,छोटू थामस, शोनु तिग्गा,ममता तिवारी,रश्मि जायसवाल, सुभांगी बिहाड़े, नीलम राजवाड़े,ज्योति सिंह, पूनम सिंह,संगीता सोनी सहित भाजपा,व मोर्चा, प्रकोष्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।