Advertisement

Ambikapur News : रामपुर स्कूल की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण……….

रामपुर स्कूल की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम के द्वारा अभियान चलाकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर स्कूल की शासकीय भूमि में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर झा ने तहसीलदार को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी ने नायब तहसीलदार कोमल साहू, सिद्धार्थ चौहान, आरआई तथा पटवारी की संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के लिए रामपुर भेजा। टीम के द्वारा सरपंच तथा अन्य ग्रामीणों की सहायता से अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे अतिक्रमणकारियों में दहशत व्याप्त है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47