Ambikapur News : ग्रामीण मंडल दरिमा ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस……….

ग्रामीण मंडल दरिमा ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस……….

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा/ भाजपा दरिमा मंडल अंबिकापुर ने मेंड्राकला में गत दिनों भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनायाl भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गईl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा ने दो सांसदों से तीन सौ सांसदों की यात्रा इन 42 वर्षों में तय की है यह बताता है भाजपा की विचारधारा सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी हैl हमें भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व हैl इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विकास पाण्डेय ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने रीति नीति, सिद्धांतों व राष्ट्रवादी सोंच के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैl

इस अवसर पर जिला मंत्री विजय व्यापारी, अमृत यादव,विश्वजीत व्यपारी,लक्ष्मण यादव, भुवनेश्वर राजवाड़े,आशीष विश्वास,संजय राजवाड़े, मोहरलाल,मंगलसाय, लखनराम,करन सिंह, रामनन्दन राजवाड़े, हौसला राजवाड़े, श्यामलाल,शिवलाल, छोटेलाल,दीपक, नैहरसाय,सोमराज,सुखदेव,शिव कुमार,शिकारी, चंद्रिका,यादव,अमरसाय, कार्तिक मंडल,संजय गाइन,रूपचंदराजवाड़े, श्यामसाय उइके, परसराम,नन्दनी,इलिमा , दिव्या सोनहा,रामेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थेl