Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर ने पुटा व सानीबर्रा गोठान का किया निरीक्षण……..

कलेक्टर ने पुटा व सानीबर्रा गोठान का किया निरीक्षण……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को उदयपुर जनपद के आदर्श गोठान पुटा व सानीबर्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए गोठान में बाड़ी विकास को दैनिक आय का जरिया बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गोठान में वृहत एवं योजनाबद्ध तरीके से बाड़ी विकास का कार्य करें। बाड़ी में ज्यादा आय देने वाली सब्जी की खेती करें। गौठान से प्रतिदिन सब्जी का उत्पादन हो जिससे महिलाओं को हर दिन आय प्राप्त हो सके। उन्होंने पुटा गौठान में ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केवल 40 दिन में उत्तम गुणवत्ता के वर्मी खाद निर्माण की सराहना करते हुए अन्य गोठानो के लिए उदाहरण बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने गोठान में मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, लेयर बर्ड ए बटेर पालन के लिए छायादार स्थान पर ले आउट बनाने के निर्देश दिये वहीं अजोला टैंक में अजोला लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्यान विभाग के अधिकारियो निर्देशित किया कि गोठान के चारो ओर नींबू, करौंदा, और बाँस के पौधे लगवाएं। बाड़ी विकास के तहत अन्य सब्जियों के साथ प्याज, लहसून की खेती करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुटा गोठान में डबरी निर्माण के लिए इन लेट के अनुसार स्थल चयन करने कहा वही सानीबर्रा के डबरी का गहरीकरण कर मछली पालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच को गांव के मवेशियो को गोठान में लाने तथा गोबर का विक्रय करने के लिए पशु पालकों को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने सभी गोठानो मे 2 चरवाहे रखने तथा उनको मानदेय देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में पेयजल की समस्या, वनाधिकार दावा, मुआवजा वितरण की जानकारी सरपंच से ली और संबंधित अधिकारियो को निराकरण के निर्देश दिए।

बताया गया कि पुटा गोठान में समूह की महिलाओं ने 154 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण कर 1 लाख 34 हजार का विक्रय किया है। सानीबर्रा में महिलाओं ने 17 हजार का वर्मी खाद बेचा है। यहां मुर्गीपालन, बटेरपालन, लेयर बर्ड का पालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह, जनपद सी.ई.ओ. पारस पैकरा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी और समूह की महिलायें उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47