Advertisement

Ambikapur News : खनन प्रभावितों के पुनर्वास व मुआवजा निर्धारण के लिए बनेगी समिति………………

 खनन प्रभावितों के पुनर्वास व मुआवजा निर्धारण के लिए बनेगी समिति………………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// उदयपुर जनपद के कोयला खनन प्रभावित ग्राम पंचायत घाटबर्रा में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला अधिकारियों के साथ जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कोयला खनन के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन एवं अन्य संसाधन के मुआवजा राशि तथा कंपनी में नौकरी की पात्रता निर्धारित करने के लिए ग्राम स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सरपंच, पंच, सचिव व ग्रामीण शामिल होंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आप लोगो के हितैषी है। भू अर्जन पुनर्वास में एक भी  परिवार का अहित नही होने दिया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी कि यहां के जमीन को डिसमिल में बेचकर अन्य स्थान पर एकड़ में खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की सूचना प्रकाशन तिथि से जमीन का दर निर्धारित नही होगा बल्कि सितंबर 2021 की तिथि में दर निर्धारण होगा और आस-पास जहां भी अधिक दर होगा उस दर पर मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही पेड़, कुंआ चार दिवारी, बोर, हैण्डपम्प, वन भूमि पर काबिज जमीन का भी मुआवजा मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक परिवार में जितने भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य हैं उन सभी को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। इसमे महिलाओं को भी उनकी इच्छानुसार नौकरी दी जाएगी।  कलेक्टर ने कहा कि मुआवजा अधिनियम के एक-एक बिंदुवार पालन किया जाएगा।  पंचायत स्तर पर गठित समिति में जो भी निर्णय लिया जाएगा वही अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के तहत विस्थापितों के लिए अलग से कालोनी बनाई जाएगी। जिनका केवल 5 डिसमिल में मकान है उन्हें कालोनी के साथ 3 लाख 67 हजार अत्तिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतितिक्त प्रति परिवार 50 हजार परिवहन खर्च भी दिया जाएगा।

हैंडपम्प व सड़क मुरुमीकरण की मिली स्वीकृति- जन चौपाल में ग्रामीणों की मांग पर  कलेक्टर ने ग्राम घाटबर्रा के शिकारी रोड का मुरुमीकरण व महाराजपारा में एक नग हैंडपम्प खनन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक ग्रामीण के द्वारा अपने पुत्री का जाति प्रमाण पत्र नही बनने की शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार को एक दिन में जाति प्रमाण पत्र बनाकर ग्रामीण के घर पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अतिरितक पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू, एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहु, एसडीएम सीतापुर अनमोल टोप्पो, तहसीलदार सुभाष शुक्ला जनपद सीईओ पारस पैकरा, सरपंच जयनंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM