Advertisement

Ambikapur News : अमेरिका के जोसेफ जैकब पहुँचे सोहगा गोठान………..

अमेरिका के जोसेफ जैकब पहुँचे सोहगा गोठान………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अमेरिका के टेक्सास डैलास से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास पर आधारित योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी योजना अंतर्गत निर्मित गोठान को देखने गुरुवार को जोसेफ जैकब सोहगा गोठान पहुँचे। उन्होंने  गोठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए गोठान को ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाला और पलायन रोकने वाला बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
जैकब ने कहा कि इस प्रकार की योजना विश्व में कही भी नहीं है जहां गोबर खरीदकर ग्राम एवं व्यक्तियों को आर्थिक उपार्जन के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की पिछले दो वर्षों से गोठान के बारे में सुनते आ रहा था और गोठान के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। सरगुजा जिले के सोहगा गोठान को देखकर पता चला कि ये वाकई में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांव से पलायन रोकने में सहायक है।  गोठान गांव में ही महिला एवं पुरुषों को रोजगार उपलब्ध कराने का बहुत बड़ा साधन है।
महिलाएं घर से बाहर निकलकर अनेक रोजगार के साधनों से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं सरगुजा जिला प्रसाशन द्वारा ग्राम विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47