ग्राम बिरोडार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 12 मई तक आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद : ग्राम बिरोडार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 12 मई तक आवेदन आमंत्रित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जिले के छुरा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम बिरोडार में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्पस), प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत के अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 12 मई 2022 तक आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र पूर्ण भरा होना चाहिए एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ 12 मई 2022 समय सायं 05 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय छुरा में स्वीकार्य किया जायेगा। राशन की दुकान निजी व्यक्ति को आबंटित नहीं की जायेगी। अतः वे आवेदन न करेें। आवेदन हेतु विनिर्दिष्ट उपक्रम जिनका पंजीयन विज्ञापन तिथि से 03 माह अथवा उसके पूर्व का होना चाहिए, भर सकते है। उक्त संस्था निरंतर कार्यरत हो एवं सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव हो, पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करें। विनिर्दिष्ट उपक्रम का बचत बैंक खाता संचालन एवं छः माह से लेन-देन का विवरण। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु समूह/समिति का सहमति सहित प्रस्ताव एवं समूह के सदस्यों की सूची प्रस्तुत करना होगा।