Advertisement

Ambikapur News : कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला का आयोजन…………

कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला का आयोजन…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। उन्हें कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर के अधिष्ठाता डॉ पी.के. जायसवाल ने किसानों को जैविक खेती की सलाह देते हुए परंपरागत फसलों एवं उनकी किस्मों कों संरक्षित करते हुए उत्पादन को बढ़ाने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रविन्द्र तिग्गा ने प्रतिभागी किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने का सुझाव दिया। कृषि विभाग के सहायक संचालक जी.एस. धु्रवे ने विभागीय महिलाओं के साथ धान्य एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन में विधि के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इफको के मुख्य प्रबंधक सुधीर सक्सेना ने फसलों में संतुलित उर्वरकों के उपयोग का तरीका बताया।

कृषि मेला में कृषि, उद्यान, मत्स्योद्योग विभाग के सूरजपुर के सहायक संचालक कृषि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के विपणन प्रबंधक पी.एस. परिहार, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ एस.आर. दुबोलिया, डॉ रितू रानी मिंज, डॉ पितांशा भगत, विरेन्द्र तिग्गा, अमित प्रकाश यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47