Advertisement

Ambikapur News : उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक संपन्न……………

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक संपन्न……………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लोक शिक्षण सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला के अन्तर्गत संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय के प्राचार्यों से ऑनलाईन पोर्टल में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपलब्ध संसाधनों की शत प्रतिशत एंट्री, प्रतिनियुक्ति एवं संविदा से भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति, विद्यालयों में प्रवेश के संबंध में प्रगति, अतिरिक्त सेक्शन के संचालन की स्थिति पर चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सभी बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करने के पश्चात् सभी प्राचार्यों को विद्यालय के उत्कृष्ट संचालन, प्राचार्यों के दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन, शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण कार्यों हेतु प्रोत्साहन एवं विद्यालयों के संसाधनों का समुचित उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया एवं प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ० आलोक शुक्ला द्वारा आगामी 29 अप्रैल 2022 को रायपुर में आयोजित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक हेतु आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ० संजय गुहे, प्राचार्य डॉ० ब्रजेश पाण्डेय, आर०के० यादव, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय वर्मा, अमित सिंह, हेमचरण पटेल सहित अन्य प्राचार्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47