Advertisement

मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु व्यवस्था करने की समझाइश……………

मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु व्यवस्था करने की समझाइश……………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में कार्यरत विभिन्न विभाग के अधिकारियों को मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु व्यवस्था करने की समझाइश दी है। उन्होंने कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि से लोगों को बचाने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर व्यवहारिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था करने कहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, उप संचालक कृषि, समस्त तहसीलदार को वर्षा मापक यंत्रों का समुचित संधारण करने के लिए निर्देशित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञातव्य है कि आगामी 1 जून 2022 से मानसून के विदा होने तक 24 घंटे नियंत्रण कक्ष को चालू रखना है। तहसीलदारों से नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा गया है। खाद्य अधिकारी से पहुंच विहीन क्षेत्रों में वर्षा प्रारंभ होने के पहले खाद्यान्न सामग्री, नमक, केरोसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जीवन रक्षक दवाइयां, राहत शिविरों में पर्याप्त मास्क पीपीई किट सहित आवश्यक सुविधा मुहैया कराने को कहा गया है। नगर पालिक निगम के आयुक्त, सीतापुर व लखनपुर नगर पंचायत अधिकारी से पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई बनाए रखने तथा ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था करने कहा गया है।

जल संसाधन व लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार से राहत शिविरों के आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार रखने, नगर सेना के जिला सेनानी को बाढ़ बचाव संबंधी उपकरण मोटर बोट्स, पर्याप्त व अच्छी हालत में रखने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं से जिले की बड़ी नदियों व बांधों का चिन्हांकन करने व खतरे की स्थिति में बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47