Advertisement

पंचायत मंत्री ने चौपाल में सुनी वार्डवासियां की समस्या…………

पंचायत मंत्री ने चौपाल में सुनी वार्डवासियां की समस्या…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अम्बिकापुर के शहीद भगत सिंह वार्ड तथा डीसी रोड में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगो के आवेदन का निराकरण करने का लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

चौपाल में उपस्थित आम जनता के द्वारा अपनी मांगों तथा शिकायतों से मंत्री सिंहदेव को अवगत कराया गया। इनमें प्रमुखता से निगम क्षेत्र में नल-जल से संबंधित समस्या, बरसात के आगमन से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था, रोड निर्माण की व्यवस्था के बारे के चौपाल के माध्यम से विस्तार से चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त आमजनों के  स्वास्थ्य, रोजगार, राजस्व संबंधी, आवास संबंधी व्यक्तिगत समस्या से भी मंत्री सिंहदेव रूबरू हुए। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बरसात से पहले नालियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देने कहाl

चौपाल में महापौर डॉ अजय तिर्की, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, एसडीएम प्रदीप साहू, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नवापारा पीएचसी के डॉ आयुष जायसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57