विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को महाकालेश्वर की सवारी निकाली गई। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडपम में पूजन के बाद मनमहेश स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान करवाया गया।
सात किलोमीटर परंपरागत मार्ग से होकर सवारी दशहरा मैदान पहुंची। जहां शमी वृक्ष का पूजन किया गया। मार्ग में 100 मंचों से ज्यादा मंचों से पूजन किया गया। ड्रोन से 500 फूल भी बरसाए गए।













