विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से सजे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बुधवार तड़के मंदिर के कपाट खुलने पर सबसे पहले वीरभद्रजी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद आज्ञा लेकर चांदी का द्वार खोला गया। गर्भगृह के पट खुलने पर पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारा और पंचामृत पूजन के बाद कपूर आरती की।













