Advertisement

बुधवार, 21 अक्टूबर को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वरिष्ठ अधिकारियों की तारीफ मिल सकती है

बुधवार, 21 अक्टूबर को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वरिष्ठ अधिकारियों की तारीफ मिल सकती है। मीन राशि के मैनेजमेंट से जुड़े लोग विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का मौका मिल सकता है।

तुला राशि वालों को नया प्रोजेक्ट और फ्रीलांसर्स को नया क्लाइंट मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को टीमवर्क से ठोस नतीजे मिलेंगे। वहीं धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स मन में बेचैनी और अस्थिरता रह सकती है। परिवार में किसी के व्यवहार से मन दुखी होगा। घर संभालने वालों को घरेलू कामों में अकेलापन महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च परेशान करेगा। बिजनेस का अधूरा सौदा अटका रह सकता है। घर का माहौल कुछ समय भारी लगेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत बंद होने का दुख भी महसूस हो सकता है।

करियर- काम को लेकर दबाव और उलझन रहेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों का अपनी प्रतिभा पर भरोसा कम हो सकता है। मेडिकल प्रोफेशन में ज्यादा काम थका सकता है। नौकरीपेशा लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट के जवाब का इंतजार करना पड़ सकता है। लव- रिश्ते में शक और असुरक्षा बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को किसी के इनकार से दुख होगा। पति-पत्नी के बीच पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है। पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है। बातचीत की कमी सबसे बड़ी परेशानी बनेगी। कुछ समय शांत रहने से स्थिति संभल सकती है। हेल्थ- मानसिक तनाव से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। हाथों में कमजोरी या कंपन महसूस हो सकता है। शरीर में ऊर्जा कम रहेगी और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 6

वृष – नाइन ऑफ वांड्स दिन धैर्य और संघर्ष वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद माहौल भारी कर सकती है। बुजुर्ग की सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। बच्चे परीक्षा या प्रतियोगिता को लेकर दबाव महसूस कर सकते हैं। घर संभालने वालों के काम अचानक बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बहुत खराब नहीं होगी, लेकिन खर्च नियंत्रित रखना जरूरी होगा। बिजनेस की पुरानी रुकावट अभी बनी रह सकती है। परिवार का कोई अधूरा काम तनाव देगा।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अधूरी योजनाओं के कारण तनाव हो सकता है। मेडिकल फील्ड में लंबी शिफ्ट थका देगी। वकीलों को पुराने केस की उलझन परेशान करेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन में देरी से निराशा हो सकती है। निवेशकों का भरोसा जीतना मुश्किल होगा। फ्रीलांसर्स पर समयसीमा पूरी करने का दबाव बढ़ेगा। लव- रिश्ते में असुरक्षा बढ़ सकती है। पार्टनर की कम बातचीत उदास करेगी। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से दूरी महसूस होगी। पति-पत्नी के बीच जिम्मेदारियों को लेकर तनाव रहेगा। पुराने वादे अधूरे लग सकते हैं। पार्टनर से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। हेल्थ- मानसिक बेचैनी से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ कमजोर महसूस हो सकती है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

मिथुन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स दिन सहयोग और मिल-जुलकर किए गए प्रयासों पर आधारित रहेगा। परिवार में कोई काम सभी मिलकर पूरा कर सकते हैं। बुजुर्गों से किसी समस्या का व्यावहारिक समाधान मिलेगा। घर संभालने वालों के प्रयासों की तारीफ हो सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। बिजनेस में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

करियर- टीमवर्क सफलता की बड़ी वजह बनेगा। मैनेजमेंट में सहकर्मियों की मदद से योजना पूरी होगी। क्रिएटिव फील्ड में समूह के साथ काम करने से उपलब्धि मिलेगी। कॉमर्स में पार्टनर से सहमति बन सकती है। मेडिकल प्रोफेशन में टीम की मदद से समस्या सुलझेगी। वकीलों को किसी सहायक का सहयोग केस मजबूत करने में मदद करेगा। फ्रीलांस और स्वतंत्र पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग महत्वपूर्ण रहेगी। लव- प्रेम संबंध में सहयोग और साझेदारी महत्वपूर्ण होगी। सिंगल लोगों को दोस्तों की मदद से नया रिश्ता मिल सकता है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग संबंध गहरा करेगा। पार्टनर आपके साथ किसी नई योजना पर गंभीर बातचीत कर सकता है। सादगी और भरोसा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करेंगे। हेल्थ- पाचन बेहतर रहेगा। पैरों में हल्की थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 2

कर्क – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स दिन सावधानी और बारीकी से स्थिति समझने वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का बदला व्यवहार सोचने पर मजबूर कर सकता है। बुजुर्गों की सलाह नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ सकता है। घर संभालने वालों को सहयोग की कमी महसूस होगी। अचानक छिपा हुआ खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस पार्टनर अपनी बात या मंशा पूरी तरह साफ न करे। परिवार में अधूरी बातचीत से उलझन बढ़ेगी। रिश्तेदार से जुड़ी अचानक खबर भी माहौल गंभीर कर सकती है।

करियर- छिपी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मैनेजमेंट में किसी सहकर्मी की नीयत पर संदेह हो सकता है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की लापरवाही निराश करेगी। क्रिएटिव फील्ड में आपका आइडिया कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है। कॉमर्स से जुड़े काम में दस्तावेज की गलती का डर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऐसा महसूस हो सकता है कि वरिष्ठ उनकी गतिविधियों को बारीकी से देख रहे हैं। लव- रिश्ते में भरोसे की परीक्षा होगी। पार्टनर की बात से शक पैदा हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी प्रिय व्यक्ति का बदलता व्यवहार उलझन देगा। पति-पत्नी के बीच छिपी नाराजगी सामने आ सकती है। भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन खुलकर बातचीत करना मुश्किल लगेगा। ईमानदारी रिश्ते को संभालने में मदद करेगी। हेल्थ- हाथ-पैर में कमजोरी और हल्का कंपन महसूस हो सकता है। ब्लड प्रेशर अस्थिर रह सकता है। दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। मानसिक दबाव के कारण शरीर सुस्त रहेगा। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 3

सिंह – पेज ऑफ स्वोर्ड्स दिन जिज्ञासा और सतर्कता वाला रहेगा। घर के किसी छोटे सदस्य की गतिविधि सभी का ध्यान खींचेगी। बच्चों की जिद से हल्का तनाव हो सकता है। घर संभालने वालों के काम बार-बार रुक सकते हैं। छोटा अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में मिली कोई नई जानकारी उलझन पैदा करेगी। परिवार में कोई बात अधूरी रह जाने से शक की स्थिति बन सकती है।

करियर- कार्यस्थल पर सवाल-जवाब और नए प्रयोग बढ़ेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से वरिष्ठ अचानक सवाल पूछ सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में आलोचना दबाव भी देगी और प्रेरणा भी। कॉमर्स में नए दस्तावेज ध्यान से पढ़ने होंगे। वकीलों को अचानक नया सबूत मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी असाइनमेंट की बारीकियों पर खास ध्यान देना होगा। लव- रिश्ते में उलझन रहेगी। पार्टनर आपकी बातों को बार-बार परख सकता है। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से स्पष्ट जवाब नहीं मिलेगा। पति-पत्नी के बीच पुराने विषय पर नई बहस हो सकती है। भावनात्मक उम्मीदें पूरी न होने से मन भारी होगा। नए रिश्ते में शुरुआती संकोच और दूरी बनी रह सकती है। हेल्थ- पाचन धीमा रह सकता है। सिरदर्द, अधूरी नींद और अचानक कमजोरी से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

कन्या – नाइट ऑफ पेंटाकल्स दिन स्थिरता और अनुशासन वाला रहेगा। परिवार के अधूरे काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। बच्चे अपनी जिम्मेदारियां समझने लगेंगे। घर संभालने वालों को रोज के काम थोड़े बोझिल लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बड़ा खर्च टालना बेहतर होगा। बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। परिवार में किसी के गंभीर स्वभाव से माहौल शांत लेकिन थोड़ा दबावपूर्ण रह सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बातचीत अधूरी रह सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

करियर- लगातार मेहनत और धैर्य जरूरी होगा। मैनेजमेंट में छोटे कामों की बारीकियों पर ध्यान देना होगा। अध्यापन से जुड़े लोगों को विद्यार्थियों के अभ्यास पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा। क्रिएटिव फील्ड में धैर्य से कोई रचना पूरी होगी। कॉमर्स में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी। मेडिकल प्रोफेशन में मरीजों की देखभाल में निरंतरता जरूरी होगी। वकीलों को लंबी सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के भरोसे पर खरा उतरना होगा। लव- रिश्ते में गंभीरता रहेगी। पार्टनर आपके धैर्य की कद्र करेगा। सिंगल लोगों को रिश्ता आगे बढ़ाने में समय लगेगा। भरोसा धीरे-धीरे मजबूत होगा। पार्टनर से जुड़ी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा। छोटे प्रयास आगे बड़ा असर दिखाएंगे। हेल्थ- पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। शरीर में लचीलापन कम महसूस होगा। काम के बोझ से ऊर्जा धीरे-धीरे कम हो सकती है। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

तुला – पेज ऑफ पेंटाकल्स दिन सीखने और नया प्रयोग करने का मौका देगा। घर में किसी छोटी सफलता से उत्साह रहेगा। घर संभालने वाले कोई नया कौशल सीखकर घरेलू व्यवस्था में बदलाव कर सकते हैं। पैसों के मामले में छोटा फायदा हो सकता है। बिजनेस में नई रणनीति पर विचार होगा। किसी नए सदस्य या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दिन नई शुरुआत और सीखने वाला रहेगा।

करियर- नई दिशा तलाशने का मौका मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को वरिष्ठ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में नया आइडिया आकार लेगा। कॉमर्स में छोटे सौदे आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। वकीलों को केस के किसी महत्वपूर्ण क्लॉज पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। फ्रीलांसर्स को नया क्लाइंट मिल सकता है। लव- प्रेम संबंध में नई ऊर्जा और उत्सुकता रहेगी। पार्टनर आपके विचारों को महत्व देगा। रिश्ते में नई समझ विकसित होगी। भावनाएं धीरे-धीरे गहरी होंगी। छोटी बातें खास लगेंगी। पार्टनर का कोई नया पहलू आकर्षित करेगा। नए जुड़ाव भी संभव हैं। हेल्थ- घुटनों में दर्द या अकड़न हो सकती है। हाथों में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- पेस्टल पिंक, लकी नंबर- 6

वृश्चिक – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स दिन स्पष्ट सोच और निर्णायक फैसलों वाला रहेगा। घर के किसी जटिल मुद्दे पर अंतिम फैसला लेना पड़ सकता है। घर संभालने वाले किसी बड़ी घरेलू योजना की शुरुआत कर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े समझदारी भरे फैसले फायदा देंगे। बिजनेस का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको आगे बढ़ाएगा। रिश्तेदारों से लंबित मामले का समाधान निकल सकता है।

करियर- सही फैसला सफलता देगा। मैनेजमेंट में नई नीति लागू करने का मौका मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड के लोग किसी प्रयोग से चर्चा में आ सकते हैं। कॉमर्स में सही आंकड़े बड़ा फैसला लेने में मदद करेंगे। वकीलों को केस में निर्णायक मोड़ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। लव- रिश्ते में खुलापन और स्पष्टता रहेगी। पार्टनर से मन की गहरी बात साझा करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति की ओर से साफ संकेत मिल सकते हैं। पुरानी शिकायतें दूर हो सकती हैं। रिश्ते में नई शुरुआत संभव है। हेल्थ- सिरदर्द और चक्कर की समस्या हो सकती है। शरीर में हल्का कंपन और कमजोरी रह सकती है। पाचन कमजोर महसूस हो सकता है। लकी कलर- एप्रीकॉट, लकी नंबर- 1

धनु – पेज ऑफ वांड्स दिन नए विचारों और उत्साह वाला रहेगा। घर में अचानक मिली खबर सभी को खुश कर सकती है। घर संभालने वालों की किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी और इससे परिवार का मनोबल भी बढ़ेगा। आर्थिक रूप से छोटा फायदा उत्साह देगा। बिजनेस में नई योजना शुरू हो सकती है। परिवार के किसी करीबी की यात्रा को लेकर चर्चा होगी। रिश्तों में ताजगी रहेगी।

करियर- कार्यक्षेत्र में क्रिएटिविटी और नए मौके मिलेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीम को नई दिशा देने का मौका मिलेगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ नई पद्धति आजमाने का मौका मिलेगा। क्रिएटिव फील्ड के लोग अपनी प्रतिभा से चर्चा में आएंगे। मेडिकल प्रोफेशन में नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। वकीलों को तर्क रखने का अलग तरीका फायदा देगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। लव- रिश्ते में ताजगी और नई शुरुआत होगी। पार्टनर आपके विचारों से प्रभावित रहेगा। सिंगल लोगों का किसी अनजान व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। दोस्ती में नई यादें जुड़ेंगी। नया रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हो सकता है। छोटी पहल रिश्ते में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हेल्थ- त्वचा पर हल्की खुजली या लालिमा हो सकती है। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा काम से कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी कलर- रेड, लकी नंबर- 9

मकर – द सन दिन आत्मविश्वास और खुशी से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। घर संभालने वालों के योगदान की तारीफ होगी। पैसों में छोटा फायदा राहत देगा। बिजनेस में स्थिरता और सकारात्मक संकेत मिलेंगे। रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर आ सकती है। घर का माहौल खुला और खुश रहेगा।

करियर- मैनेजमेंट में आपके फैसलों की तारीफ होगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बना सकते हैं। कॉमर्स में सौदे फायदेमंद रहेंगे। मेडिकल प्रोफेशन में मरीज की स्थिति सुधरने से संतोष मिलेगा। वकीलों को कोर्ट से राहत की खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है। लव- रिश्ते में गर्माहट और गहराई रहेगी। पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से स्पष्ट जवाब मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच अपनापन और सहजता बढ़ेगी। पार्टनर से जुड़ा कोई सरप्राइज खुशी देगा। हेल्थ- हड्डियों के पुराने दर्द में सुधार हो सकता है। सिरदर्द या कमजोरी जल्दी कम होगी। नींद अच्छी रहेगी और पाचन संतुलित रहेगा। लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5

कुंभ – टेन ऑफ स्वोर्ड्स मानसिक थकान और पुराने बोझ का एहसास रहेगा। परिवार में पुराने विवाद का असर अभी महसूस हो सकता है। घर संभालने वालों को काम ज्यादा लगेगा और मन बोझिल रहेगा। पैसों से जुड़ी पिछली गलतियां परेशान कर सकती हैं। परिवार में बातचीत अधूरी रहेगी। रिश्तेदारों से दूरी खल सकती है। दिन कठिन रहेगा, लेकिन इसी से नई शुरुआत की जरूरत समझ आएगी।

करियर- मैनेजमेंट में किसी योजना की असफलता निराश कर सकती है। क्रिएटिव फील्ड के लोगों को अपनी मेहनत का सही मूल्य न मिलने से दुख होगा। कॉमर्स में पार्टनरशिप टूट सकती है। वकीलों को केस में नकारात्मक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की आलोचना मिल सकती है। फ्रीलांसर्स का क्लाइंट कॉन्ट्रैक्ट रोक सकता है। पुराना तरीका छोड़कर नई शुरुआत करनी पड़ सकती है। लव- रिश्ते में दूरी और असहमति रह सकती है। पार्टनर की बेरुखी दुख देगी। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से निराशाजनक जवाब मिल सकता है। दोस्ती में खामोशी और दूरी महसूस होगी। रिश्ते को लेकर अचानक फैसला न लें। पार्टनर से बातचीत भी टल सकती है। हेल्थ- नसों में कमजोरी और ऐंठन महसूस हो सकती है। नींद अधूरी रहने से सुस्ती बढ़ेगी। ब्लड प्रेशर अस्थिर रह सकता है और दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8

मीन – थ्री ऑफ वांड्स दिन उम्मीद और नई योजनाओं वाला रहेगा। घर में दूर की यात्रा को लेकर चर्चा हो सकती है। बच्चे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित होंगे। घर संभालने वाले सजावट या घर में बदलाव की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में नए मौके दिखाई देंगे। बिजनेस में विदेशी संपर्कों से फायदा होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों की मुलाकात से घर का माहौल हल्का होगा। किसी आयोजन की तैयारी में भी व्यस्तता रहेगी।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोग विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। अध्यापन में नई तकनीक का इस्तेमाल हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड में आपकी रचना दूर तक सराही जा सकती है। मेडिकल प्रोफेशन में नई रिसर्च से जुड़ने का मौका मिलेगा। वकीलों को बाहर के स्रोत से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का मौका मिल सकता है। लव- प्रेम संबंध में नए रास्ते खुल सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना पर चर्चा होगी। सिंगल लोगों को दूर स्थान से रिश्ता आने का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्ते में नई ऊर्जा और उम्मीद रहेगी। पार्टनर का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नए परिचय उत्साह देंगे। हेल्थ- शरीर में हल्की असुविधा रहेगी। लंबे समय तक खड़े रहने से दर्द बढ़ सकता है। मन उत्साहित रहेगा, लेकिन शरीर सुस्त महसूस हो सकता है। मौसम के कारण जुकाम या खांसी हो सकती है। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57