Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल 5 जून को बिलासपुर से भोपाल विमान सेवा का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 5 जून को बिलासपुर से भोपाल विमान सेवा का करेंगे शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जून को बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में पूर्वान्ह 10.45 बजे आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर से भोपाल की पहली उड़ान का कांकेर से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेताप्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद लोकसभा बिलासपुर अरूण साव तथा संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही विधायकगण शैलेष पाण्डेय, श्रीमती रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह और महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर रामशरण यादव तथा अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर अरूण चौहान सहित अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक बैजनाथ चन्द्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर प्रमोद नायक, अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी तथा अध्यक्ष नगर पंचायत बोदरी परदेशी ध्रुवंशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर से भोपाल के लिए पहली फ्लाइट रविवार 5 जून को उड़ान भरेगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब तक एलायंस एयर की दो घरेलु उड़ाने दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर और दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर ही संचालित हो रही थी। अब जबलपुर से होकर आने वाली फ्लाइट को भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57