Advertisement

आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे गांव, गरीब और किसान

रायपुर : आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे गांव, गरीब और किसान

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

गरीब और किसान

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी से लोगों को सहजता से उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो रही है। 21 मई से 22 जून तक चलने वाली इस विकास प्रदर्शनी में लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को फोटो एवं ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। इसी कड़ी में विकास प्रदर्शनी को देखने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचे थे। सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी योजनाओं से गांव, गरीब और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखेनगर निवासी सुश्री पुष्पा सोनकर और श्री नवीन सोनकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आकर्षक ढंग से फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाया गया है। वह सराहनीय है, प्रायः पढ़ी-लिखी जानकारी मस्तिष्क से ओझल हो जाती है, लेकिन देखी हुई चीजें हमेशा दिलो-दिमाग में बसी रहती है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने योजनाओं के बारे में पढ़ा है, लेकिन योजनाओं के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से बढ़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है, वो हमेशा याद रहेगी।
इसी तरह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र प्रदीप सोनवानी, सतीश कुमार चौहान और सागर साहू ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान बताया कि इस प्रदर्शनी में राज्य में हो रहे नवाचार एवं नवीन निर्माण कार्यों को बखूबी रूप से प्रदर्शित किया गया है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने राज्य सरकार की हॉट बाजार क्लिनीक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम स्कूल जैसी योजनाओं को सराहनी की। विकास प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं और विगत साढ़े तीन साल के विकास कार्यों पर आधारित उपयोगी प्रकाशन सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57