Advertisement

आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु आवेदन 30 जून तक

जशपुरनगर : आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु आवेदन 30 जून तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2022-23 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु आवेदन 30 जून तक आमंत्रित किया गया है। इन केन्द्रों में प्रवेश प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में निवासरत कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी जिन्होंने 40 प्रतिशत अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगे की पढ़ाई के इच्छुक हो। ऐसे विद्यार्थी को विभाग के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि पढ़ाई पश्चात् अनुसूचित क्षेत्रा में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के लिए सहमत है।
उपरोक्त कण्डिका (1) एवं (2) की पूर्ति करने वाले विद्यार्थियों को जगदलपुर एवं दुर्ग में संचालित शिक्षण संस्था में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेना है उन्हें 15 दिन के अंदर ही अनिवार्य रुप से प्रवेश लेना है।
स्नातक स्तर पर एक वर्ष की परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर केवल एक साल के लिए प्रवेश की पात्रता होगी। ऐसी कक्षाओं में पुनः अनुत्तीर्ण होने पर उन्हें 01 वर्ष तक स्वयं की व्यय पर अध्ययन करना होगा। किसी भी स्थिति में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश लेने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावासों से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर वांछित समस्त दस्तावेजों के निर्धारित तिथि ततक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर में आवेदन जमा कर सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47