Advertisement

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता देखने आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुचेंगे जिला अधिकारी

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता देखने आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुचेंगे जिला अधिकारी

1 घन्टा पहले आकस्मिक रूप से लगायी जाएगी ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बलौदाबाजार,9 जून 2022 कलेक्टर डोमन सिंह ने आज महिला बाल विकास विभाग की कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता देखने समस्त जिला अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुचेंगे। सभी अधिकारियों की ड्यूटी 1 घन्टे के पहले लगाई जाएगी। की वह किस आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर भोजन की गुणवत्ता को परखेंगे। कलेक्टर ने इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को समन्वय कर दिन विशेष तय कर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत भोजन प्राप्त करनें सभी महिलाओं एवं बच्चों का वजन लेने का निर्देश दिए है। ताकि कुपोषण की स्तर पहचान किया जा सके। उन्होने कहा कि एनिमिक महिलाओं एवं बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हे भोजन उपलब्ध कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जरूरत मंद महिलाएं छूट न जाये इसका विशेष ख्याल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रखना चाहिए। उक्त बैठक में सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर आंनलाईन विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये विकासखंड मुख्यालयों से जुडे़ हुए थे। जिलें के 317 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सिंगल सिलेंडर चुल्हा देने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 1 हजार 65 बच्चों को गणवेश का वितरण किया जायेगा। गणवेश की तैयारी खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा की जा रही है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास एल आर कच्छप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57