खफा प्रेमी ने महिला पर तेजाब फेंका

खफा प्रेमी ने महिला पर तेजाब फेंका

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बेंगलुरू, 10 जून बेंगलुरू शहर के सरक्की इलाके में शुक्रवार की सुबह विवाह का प्रस्ताव ठुकराये जाने से खफा एक प्रेमी ने कथित रूप से महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला को तेजाब से दाहिनी आंख में चोट पहुंची है और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है । उन्होंने बताया कि तलाकशुदा महिला तीन बच्चों की मां है ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे और एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे और दोनों एक ही समुदाय से हैं ।

पुलिस के मुताबिक अहमद पिछले कई हफ्तों से महिला को शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने बार-बार उसके प्रणय प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने शुक्रवार को जेपी नगर के पास सरक्की रोड जंक्शन पर उस पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।