Advertisement

बारात के दौरान हादसा, दो की मौत दो घायल

बारात के दौरान हादसा, दो की मौत दो घायल

बलिया (उत्तर प्रदेश),10 जून बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में बारात के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से आठ वर्षीय एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात की इस घटना में किशन (8) व देवनाथ (42) की मौत हो गई तथा मंटू पासवान (30) व कुंदन भारती (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस उपाधीक्षक शहर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार गांव के मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी।

उन्होंने कहा कि बारातियों के ठहरने के लिए लगे शामियाने के खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में एसी चलाकर कुछ बाराती शराब पी रहे थे उसी दौरान गियर लग जाने से गाड़ी तेजी से आगे बढ़ गई और बारातियों को कुचलते हुए आम के एक पेड़ से टकरा गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47