
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली के रोहिणी में अस्पताल में लगी आग, मरीज की मौत की आशंका
दिल्ली के रोहिणी में अस्पताल में लगी आग, मरीज की मौत की आशंका
नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लगने से एक मरीज की मौत होने की आशंका है।
दमकल अधिकारियों के मुताबिक ब्रह्म शक्ति अस्पताल, पूठ खुर्द की तीसरी मंजिल में आग लगने की सूचना सुबह पांच बजे मिली.
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है, जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर था और उसकी मौत होने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।












