Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा ऐक्शन आन दि स्पाट

रायपुर : मुख्यमंत्री द्वारा ऐक्शन आन दि स्पाट

ग्रामीण ने की शिकायत, सरपंच नहीं बना रही राशन कार्ड

भेंट मुलाकात खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने बनवाया राशन कार्ड, अपने हाथों से दिया हितग्राही को राशन कार्ड

राशन कार्ड न बनाने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है. वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नारायण की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही जशपुर कलेक्टर को निर्देशित किया और कार्ड ना बनने की वजह पता करने को कहा. मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए.

इससे पहले की मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात खत्म होती, नारायण यादव का राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों में था. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता. मुख्यमंत्री के द्वारा की गई इस तत्काल कार्रवाई से खुद नारायण भी हतप्रभ था और राशन कार्ड पाकर नारायण यादव के चेहरे पर अब नाराजगी की बजाए मुस्कान तैर रही थी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47