Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों से भेंट-मुलाकात की और शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया…

रायपुर : पत्थलगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों से भेंट-मुलाकात की और शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों से भेंट-मुलाकात की और शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया।

मैं अब तक 20 विधानसभा में जा चुका हूं। जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि साढ़े 03 वर्षों में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों का फीड-बैक लेने के लिए यह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मैं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रहा हूं और स्वयं भी जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहा हूं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

– मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी हैं, जशपुर जिले में लीची का उत्पादन पहले ही होता आया है, अब बस्तर संभाग में भी लीची उत्पादन की संभावना बनी है।

– जशपुर जिले में चाय की खेती हो रही है, तो बस्तर संभाग में कॉफी का उत्पादन हो रहा है। जशपुर और बस्तर दोनों ही जगहों पर काजू का उत्पादन हो रहा है। इन सभी की वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है।

– यहां का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों, आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

– सार्वभौम पीडीएस लागू है, हर व्यक्ति को राशन मिले ये मैने सुनिश्चित किया है।

– जशपुर में सड़कों की दिक्कत है, इसे मैं मानता हूं, ठेकेदार के कारण परेशानी हुई।

– खरसिया से पत्थलगांव 91 कि.मी. 147 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है।

– सिंचाई में हो रही समस्या को दूर करने और सिंचाई व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए मैने एनीकट निर्माण की घोषणा की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47