Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

विधानसभा-पत्थलगांव (जिला-जशपुर)

दिनांक: 12 जून 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कार्यक्रमों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नयी संभावनाएं बनी हैं। जशपुर जिले में लीची का उत्पादन पहले ही होता आया है, अब बस्तर संभाग में भी लीची उत्पादन की संभावना बनी है। जशपुर जिले में चाय की खेती हो रही है, तो बस्तर संभाग में कॉफी का उत्पादन हो रहा है। जशपुर और बस्तर दोनों ही जगहों पर काजू का उत्पादन हो रहा है। इन सभी की वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है।
महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
खरसिया से पत्थलगांव 91 किमी 147 करोड़ की लागत से छग विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है।
पत्थलगांव में गाड़ियों के फिटनेस के लिए कैंप खुलेगा ताकि ट्रांसपोर्टरों को बार-बार जशपुर ना जाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ सेल्फी ली।
मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में किया रूद्राक्ष का पौधारोपण।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपए के कुल 156 कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 42 करोड़ 62 लाख 11 हजार रूपए के 56 कार्यों का लोकार्पण एवं 51 करोड़ 73 लाख 62 हजार रूपए के 100 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्थलगाँव के खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र, राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के परिक्रमण कर मंदिर के निर्माण के सबंध में जानकारी ली। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47