Advertisement

आज मोदी जी के नेतृत्व ने बड़े-बड़े उपलब्धियों के साथ जनहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देशवासियों का मान बढ़ाया है- धर्म लाल कौशिक

आज मोदी जी के नेतृत्व ने बड़े-बड़े उपलब्धियों के साथ जनहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देशवासियों का मान बढ़ाया है- धर्म लाल कौशिक

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने प्रवास में अंबिकापुर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तमाम उपलब्धियों के साथ केंद्र के मोदी सरकार का सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तारतम्य में उन्होंने कोरोना काल में 70 हजार मास्क बांटने और जानवरों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था देने वाले मास्क मैन अजय अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। विगत 40 वर्षों से समाज के विभिन्न दिशाओं में समाजसेवी वंदना दत्ता, सरस निशुल्क भोजन संस्था की संचालिका तथा विगत कई वर्षों से हॉस्पिटल में मरीज एवं उनके परिजनों सहित 200 लोगों को भोजन कराने वाली समाज सेवी मुक्ता गुप्ता, मूक बधिर लोगों के लिए संस्था की संचालिका रीता अग्रवाल तथा उत्कृट शिक्षिकीय कार्य हेतु राष्ट्रपति से पुरस्कृत देवेन्द्रनाथ दुबे से उनके निवास पर भेंट कर कौशिक ने इन्हें सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक प्रेस से रूबरू हुए और अपने संबोधन में कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व ने बड़े-बड़े उपलब्धियों के साथ जनहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देशवासियों का मान बढ़ाया है। सम्मान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया , जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, अनिल केसरवानी, प्रबोध मिंज, सिद्धनाथ पैकरा, रामकिशुन सिंह, ओम प्रकाश जयसवाल, राजकुमार बंसल, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, विकास पांडे, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, कैलाश मिश्रा, मनीष सिंह, रिंकू वर्मा, शुभम अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47