Advertisement

राज्यपाल सुश्री उइके ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय एवं उसके तहत् आने वाले महाविद्यालयों के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की धारा 57 के तहत् उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कौन-कौन से महाविद्यालय होंगे, का कार्य विभाजन हेतु शासन स्तर पर नोटिफिकेशन जारी किया जाना है, जो कि काफी समय से लंबित है, जिससे विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने नोटिफिकेशन जारी करने की समयावधि लिखित में सूचित करने के निर्देश दिए और कहा कि विश्वविद्यालय को क्रियाशील बनाने के लिए शासन स्तर पर शीघ्र कार्यवाही की जाए, ताकि राज्य के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को इसका समुचित लाभ मिल सके। इसी प्रकार से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना उपरांत नियुक्त ओएसडी द्वारा जिन महाविद्यालयों की स्वीकृति दी गई थी, जो कि कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित नहीं है, उनके संचालन एवं नियुक्ति का सभी कार्य संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा किये जाने के निर्देश दिए।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए उद्यानिकी विश्वविद्यालय को बजट आबंटित करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए रजिस्ट्रार की नियुक्ति यथाशीघ्र करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में डॉ. कुरील ने बताया कि उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 57 के तहत् विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयों, छात्रावासों एवं अन्य ईकाईयों के निर्माण के लिए आबंटित धनराशि को विश्वविद्यालय के खाते में विमुक्त किया जाना चाहिए। डॉ. कुरील ने बताया कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय शुरूआती दौर में है और जब तक विश्वविद्यालय अपने विभागों को स्थापित नहीं कर लेता तब तक के लिए संयंत्र सेवाएं, अनुसंधान सेवाएं, शैक्षणिक सेवाएं इत्यादि की आवश्यकता अनुरूप सहायता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाए, जिससे विश्वविद्यालय को शीघ्र क्रियाशील किया जा सके। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एस. कुरील, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47