Advertisement

ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल रामगढ़ में महोत्सव का हुआ शुभारंभ

ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल रामगढ़ में महोत्सव का हुआ शुभारंभ

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने महोत्सव स्थल में स्टालों का किया निरीक्षण

सरगुजा/ कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में उदयपुर विकासखण्ड में स्थित भारत की प्राचीनतम नाटयशाला के रूप में विख्यात रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। कलेक्टर श्री झा ने महोत्सव स्थल में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए महोत्सव के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आसाढ़ के प्रथम दिवस पर रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के प्रथम दिवस 4 जून को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन किया का आयोजन किया जाएगा एवं 5 जुन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित लोक कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित कलाकारों में बबिता विश्वास, स्तुति जायसवाल, संजय सुरीला, ज्योतिश्री वैष्णव सहित भरत नाटत्यम, कला विकास केंद्र एवं पारंपरिक लोक गीत-संगीत शामिल हैं।

स्टालों के निरीक्षण के समय जिला सीईओ विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त विजय दयाराम के, डीएफओ श्री पंकज कमल, अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47