Advertisement

चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को राशि का करेंगे अंतरण

रायपुर : चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को राशि का करेंगे अंतरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है। इसी कड़ी में 17 जून को निवेशक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के निवेशकों को राशि अंतरण करेंगे। इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47