Advertisement

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण

रायपुर : मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के बारे में दी जानकारी

विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी की सराहना

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक आयोजित मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी सराहना की है। मुख्य सचिव जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत राज्य के शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास की योजनाओं, नवाचारों तथा इनके क्रियान्वयन से हो रहे परिणाममूलक बदलावों के विषय में जानकारी दी। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी, कलेक्टर गरियाबंद प्रभात मलिक भी मुख्य सचिव के साथ थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47