छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

धान के बदले अन्य फसलों की खेती के लिए 185 किसानों को 67 लाख ऋण वितरित……………..

धान के बदले अन्य फसलों की खेती के लिए 185 किसानों को 67 लाख ऋण वितरित……………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले के किसानों को धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस खरीफ सीजन में अब तक 185 किसानों को धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए 67 लाख 10 हजार रुपये केसीसी के माध्यम से ऋण वितरित किया गया है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं बैंक के द्वारा धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए किसानों का केसीसी बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक ऋण गन्ने की खेती के लिए दिया गया है।

गन्ना की खेती के लिए 57 लाख तथा रागी-कोदो-कुटकी की खेती के लिए 8 लाख 90 हजार रुपये ऋण वितरित किया गया है। धान के बदले अन्य फसलों में इस बार उद्यानिकी फसल के अलावा गन्ना, मक्का, दलहन, तिलहन, मिलेट्स व सुगंधित धान की खेती के लिए केसीसी के माध्यम से किसानों को ऋण दिया जा रहा है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!