राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए झामुमो ने बुलाई सांसदों की बैठक

राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए झामुमो ने बुलाई सांसदों की बैठक

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रांची, 24 जून झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करने और एक उम्मीदवार को समर्थन देने पर फैसला करने के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा, ‘बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को निर्धारित है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विपक्ष ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।