Advertisement

गहलोत, पायलट ने राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की निंदा की

गहलोत, पायलट ने राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की निंदा की

जयपुर, 24 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले की निंदा की और इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया।

गहलोत ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए दोषियों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई की मांग की।

गहलोत ने ट्वीट किया, “वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह का कायराना कृत्य निंदनीय है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी हमले की निंदा की। पायलट ने ट्वीट किया, “एसएफआई के गुंडों द्वारा राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ करना बेहद निंदनीय है, मैं इसकी निंदा करता हूं।”

पायलट ने आगे कहा, ”राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित इस तरह की कायराना हरकतें अशोभनीय हैं. इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय के बाहर सत्तारूढ़ पार्टी माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का विरोध मार्च शुक्रवार को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा गांधी के कार्यालय पर हमला करने और कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद हिंसक हो गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47