Advertisement

सितसिपास ने आगुत को हराकर मालोर्का चैंपियनशिप जीती

सितसिपास ने आगुत को हराकर मालोर्का चैंपियनशिप जीती

पाल्मा (स्पेन), 26 जून (एपी) स्टीफन सितसिपास ने विंबलडन की अच्छी तैयारी करते हुए शनिवार को यहां फाइनल में रॉबर्टो बतिस्ता आगुत को हराकर मालोर्का टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता।

सोमवार को आल इंग्लैंड क्लब पर शुरू हो रहे विंबलडन से पहले सितसिपास का एटीपी टूर पर यह पहला ग्रास कोर्ट खिताब है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यूनान के दूसरे वरीय सितसिपास ने निर्णायक सेट के टाईब्रेकर में आगुत को हराकर 6-4 3-6 7-6(2) से जीत दर्ज की। सितसिपास की यह सत्र की 40वीं जीत है।

यह सितसिपास के करियर का नौवां और सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने अप्रैल में मोंटे कार्लो टूर्नामेंट का खिताब भी बरकरार रखा था।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सितसिपास को विंबलडन के पहले दौर में एलेक्जेंडर रिचार्ड से भिड़ना है।

एपी सुधीर सुधीर 2606 1111 पाल्मा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47