Advertisement

लोग समय पर कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लें : मोदी

लोग समय पर कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लें : मोदी

नयी दिल्ली, 26 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने परिवार के सदस्यों, खासतौर पर बुजुर्गों के साथ कोविड-19 के टीके की एहतियाती खुराक समय पर लगवाने तथा हाथ स्वच्छ रखने और मास्क पहनने जैसे आवश्यक एहतियाती उपाय करने का रविवार को आग्रह किया।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि यह संतोष की बात है कि आज देश के पास टीके का एक व्यापक सुरक्षा कवच मौजूद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 200 करोड़ टीके की खुराक के करीब पहुंच गए हैं। देश में तेजी से एहतियाती खुराक भी लगाई जा रही है। अगर आपकी दूसरी खुराक के बाद एहतियाती खुराक लगाने का समय हो गया है, तो आप, यह तीसरी खुराक जरूर लें। अपने परिवार के लोगों को, ख़ासकर बुजुर्गों को भी एहतियाती खुराक लगवाएं। हमें हाथों को स्वच्छ रखने और मास्क पहनने जैसी जरूरी सावधानी भी बरतनी है।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री ने लोगों से बारिश में होने वाली बीमारियों से भी सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बारिश के मौसम में आस-पास गन्दगी से होने वाली बीमारियों से भी आगाह रहना है। आप सब सजग रहिए, स्वस्थ रहिए और ऐसी ही ऊर्जा से आगे बढ़ते रहिए।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार तक टीके की 197 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में 10 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। देश में, एहतियाती खुराक लगाने की शुरुआत 10 अप्रैल को की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47