Advertisement

अमेरिका : डेट्रॉयट में तीन साल के बच्चे का शव ‘फ्रीजर’ में मिला, मां पर आरोप तय

अमेरिका : डेट्रॉयट में तीन साल के बच्चे का शव ‘फ्रीजर’ में मिला, मां पर आरोप तय

डेट्रॉयट (अमेरिका), 27 जून (एपी) अमेरिका के डेट्रॉयट में एक महिला के खिलाफ उसके तीन साल के बेटे की मौत के मामले में आरोप तय किए गए हैं। पुलिस को बच्चे का शव एक ‘फ्रीजर’ से बरामद हुआ था।

‘डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के अनुसार, वेन काउंटी के अभियोजक किम वर्थी ने रविवार को बताया कि 31 वर्षीय महिला पर हत्या, बाल उत्पीड़न, प्रताड़ना और मौत को छिपाने के आरोप लगाए गए हैं। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।

वर्थी ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों पर न केवल बंदूकों का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि वे अपने ही घर में रहने वाले कथित हत्यारों की वजह से भी सुरक्षित नहीं हैं।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस प्रमुख जेम्स व्हाइट ने बताया कि डेट्रॉयट के पुलिस अधिकारी और ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज’ के सदस्य शुक्रवार तड़के घर पर एक नियमित जांच के लिए गए थे, जब उन्हें बच्चे का शव बरामद हुआ। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे की मौत कब और कैसी हुई तथा उसका शव कब से ‘फ्रीजर’ में था।

व्हाइट के मुताबिक, घर पर पांच और बच्चे भी थे, जिन्हें ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज’ के हवाले कर दिया गया है। महिला के खिलाफ तय आरोपों पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी।

एपी निहारिका पारुल पारुल 2706 0949 डेट्रॉयट

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47