Advertisement

बीईटी पुरस्कार समारोह के मंच से गर्भपात का अधिकार खत्म किए जाने की आलोचना

बीईटी पुरस्कार समारोह के मंच से गर्भपात का अधिकार खत्म किए जाने की आलोचना

लॉस एंजिलिस, 27 जून (एपी) टाराजी पी हेंसन, जेनेल मोआने और जैजमिन सुलिवन समेत विभिन्न हस्तियों ने बीईटी पुरस्कार समारोह के मंच से गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म करने के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्णय की कड़ी आलोचना की है।

अभिनेत्री हेंसन ने रविवार को समारोह की मेजबानी की और पिछले सप्ताह आए उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अपनी राय रखी।

हेंसन ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम अमेरिका में बंदूकों के पास एक महिला की तुलना में ज्यादा अधिकार होने के तथ्य पर चर्चा करें। यह बहुत ही दुखद है। एक ऐसा हथियार जो जान ले सकता है, उसके पास एक महिला के मुकाबले ज्यादा अधिकार हैं, जो जीवन दे सकती है।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वहीं, गायिका जेनेल मोआने ने भी लॉस एंजिलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना की। उनके भाषण पर समारोह में मौजूद लोगों ने खड़े होकर ताली भी बजाई।

मोआने ने कहा, ‘ये कलाकार अपनी शर्तों पर कला दिखा रहे हैं। ये एक ऐसी दुनिया में खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर रहे हैं, जो हमारे शरीर, मेरे शरीर और हमारे निर्णयों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।’

गायिका जैज़मीन सुलिवन ने पुरुषों से महिलाओं का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए मुश्किल समय है। मैं सीधे पुरुषों से बात करना चाहती हूं। हमें आपकी जरूरत है। हमें आपके साथ की जरूरत है। हमारे साथ खड़े रहें। यह केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं है। यह सबके लिए मुद्दा है। हमें इस समय आपके साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है।’

इसके अलावा अमेरिकी रैपर लैटो और गायिका टेम्स समेत कई अन्य हस्तियों ने भी अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के निर्णय की आलोचना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57