छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण…………

छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिन स्थानों पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र स्थापित नहीं है। उन स्थानों में स्थापित छात्रावास या आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। इस दौरान उन्हें उपयोगी परामर्श स्वास्थ्य सलाह एवं आवश्यक सुझाव दिया जा रहा है। सरगुजा जिले में ये शिविर माह में कम से कम 2 बार आयोजित किए जा रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस. एवं बी.एच.एम.एस. निजी चिकित्सकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने कहा गया है। जिले के निजी चिकित्सक 8 जुलाई तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जिले के निजी चिकित्सकों को स्वास्थ्य परीक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी।

ज्ञातव्य है कि अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास या आश्रम के लिए 750 रुपये एवं 100 सीटर छात्रावास या आश्रम के लिए 1200 रुपये प्रति भ्रमण का मानदेय दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए महिला चिकित्सक को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुबंध हेतु जिला चयन समिति का निर्णय अंतिम सर्वमान्य होगा।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!