Advertisement

जी7 नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए उपहार, किसी को गुलाबी मीनाकारी कलाकृति तो किसी को इत्र भेंट किया

जी7 नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए उपहार, किसी को गुलाबी मीनाकारी कलाकृति तो किसी को इत्र भेंट किया

नयी दिल्ली, 28 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने वाले राष्ट्राध्यक्षों को विभिन्न उपहार भेंट किए, जिन्हें उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से मंगवाया था।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वाराणसी से मंगाई गई गुलाबी मीनाकारी कलाकृति भेंट की। वहीं, जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज को उन्होंने मुरादाबाद से मंगाए गए कफलिंक और ब्रोच दिए।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश के निजामाबाद से मंगाए गए काली मिट्टी के बर्तन भेंट किए, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उपहार में प्लेटिनम का ‘टी-सेट’ दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को तोहफे में जरदोजी के डिब्बे में रखी इत्र की शीशियां दीं। वहीं, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी को उन्होंने आगरा के संगमरमर का ‘टेबल टॉप’ भेंट किया।

सूत्रों ने बताया कि सेनेगल में हाथ से बुनाई की पुरानी परंपरा को देखते हुए मोदी ने देश के राष्ट्रपति के लिए तोहफे में मूंज की टोकरियां और कपास की दरी चुनी।

प्रधानमंत्री ने रामायण के साथ इंडोनेशियाई संस्कृति के स्थायी जुड़ाव को देखते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को ‘राम दरबार’ से जुड़े बर्तन भेंट किए। इन बर्तनों को वाराणसी से मंगाया गया था, जो प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कश्मीर का मशहूर उत्पाद रेशमी कालीन भेंट की।

प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपीय वार्ता करने के बाद मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना हो गए।

अपनी टिप्पणी पोस्ट करे ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57