Advertisement

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी हुई पूर्ण, प्रभु आम दर्शन के साथ 1 जुलाई को जाएंगे मौसी के घर गुंडिचा मंदिर

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी हुई पूर्ण, प्रभु आम दर्शन के साथ 1 जुलाई को जाएंगे मौसी के घर गुंडिचा मंदिर

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ माह के द्वितीय शुक्ल पक्ष को प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन पुरी उड़ीसा के तर्ज पर उत्कल समाज द्वारा शुक्रवार को आयोजित किए जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है । कोविड महामारी की वजह से गत 2 वर्ष तक नगर भ्रमण पर रोक के कारण,इस वर्ष समाज ने जोरों शोरों से तैयारी की है। वहीं इस वर्ष रथ के स्वरूप में कई बदलाव भी किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि विश्रामपुर उत्कल समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष उड़ीसा पुरी की तर्ज पर धूमधाम से रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी गत 14 जून को परंपरा अनुसार प्रभु जगन्नाथ स्नान पर्व पश्चात बीमार पड़ते हैं और 15 दिवस तक काडा सेवन कर स्वस्थ होते हैं, तत्पश्चात अपनी बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) के लिए अपने रथ में सवार होकर निकलते हैं और 9 दिवस तक मौसी के घर में रहने के पश्चात वापस अपने मंदिर में विराजते हैं, जिसे बहुडा यात्रा के नाम से जाना जाता है। इन्हीं सारी परंपराओं के तहत 1 जुलाई शुक्रवार को विश्रामपुर जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकलकर संपूर्ण नगर शहर में भ्रमण करते हुए आरटीआई स्थित सरस्वती मंदिर अपने मौसी के घर को जाएंगे। उक्त यात्रा बस स्टैंड से होते हुए अंबेडकर चौक से माइनस कॉलोनी होते हुए आरटीआई कॉलोनी पहुंचेगी, जिसके लिए उत्कल समाज ने संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली है। संपूर्ण वैदिक एवं धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान जगन्नाथ मंदिर पुरोहित पंडित सुशांत मिश्र द्वारा संपन्न किया जाएगा।

गौरतलब है कि संपूर्ण जिले में एकमात्र बिश्रामपुर उत्कल समाज द्वारा ही प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर सहित जिले के आसपास क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित होते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47