Advertisement

पंत को सलाम लेकिन हम डरे नहीं हैं : इंग्लैंड के सहायक कोच कोलिंगवुड

पंत को सलाम लेकिन हम डरे नहीं हैं : इंग्लैंड के सहायक कोच कोलिंगवुड

बर्मिंघम, दो जुलाई ऋषभ पंत के 146 रन ने भले ही उन्हें बैकफुट पर ला दिया हो लेकिन इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने कहा कि मेजबान टीम डरी हुई नहीं है और पांचवें टेस्ट में वापसी करेगी ।

पंत उस समय बल्लेबाजी के लिये उतरे जब भारत के पांच विकेट 98 रन पर गिर चुके थे । पंत के शतक के दम पर भारत ने पहले दिन सात विकेट पर 338 रन बनाये । पंत ने 111 गेंद की पारी में 19 चौके और चार छक्के जड़े ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोलिंगवुड ने पहले दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि हम लंबे समय तक दबाव में रहेंगे लेकिन पंत की पारी को सलाम । जब आप विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हैं तो विश्व स्तरीय प्रदर्शन होता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने से डरते नहीं है । न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में हमारे प्रदर्शन से स्पष्ट है कि हम विरोधी टीम से डरते नहीं हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे ।हम ज्यादा से ज्यादा आक्रमण की कोशिश करते हैं और विकेट चटकाने का प्रयास करते हैं । हम रन रेट गिरने नहीं देना चाहते

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57