ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा की

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंड़ी-बचरा का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा जननी सुरक्षा योजना का चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरिया जिले के बैंकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी-बचरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रसूता वार्ड में शिशुवती महिला श्रीमती फूलबसिया और श्रीमती संतोषी का हाल चाल जाना और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए फलों की टोकरी, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400-1400 रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंड़ी-बचरा का किया निरीक्षण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स श्रीमती उनीता सिंह की 7 महीने की नन्हीं बच्ची गरिमा को दुलारते हुए गोद में उठा लिया। डयूटी पर श्रीमती उनीता सिंह के साथ आई उनकी नन्ही बेटी गरिमा को प्यार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- ये भी डॉक्टर बनेगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, पंजीयन काउंटर, परिचारिका कक्ष, प्रसूता कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया ज्वर के इलाज के लिए भर्ती ग्राम सकरिया की श्रीमती सुमति देवी का हाल चाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना 1967 में कई गयी थी। प्रतिमाह 50 से 60 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र में होती है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ’अच्छे से लोगों की सेवा करें’। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं के बारे में भी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की। चिकित्सा स्टाफ ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!