भेंटवार्ता – पोड़ी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट- मुलाकात

रायपुर : भेंटवार्ता – पोड़ी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

भेंटवार्ता – पोड़ी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट- मुलाकात

भेंट-मुलाकात की शुरूआत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट- मुलाकात में कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य ये जानना है कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसीलिए मैने वनांचल से भेंट-मुलाकात की शुरूआत की

कुछ सवाल मैं पूछूंगा कुछ सवाल आप लोग पूछिए.

उन्होंने कहा कि हमने 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। सभी लोगों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।
बालाराम ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारत सरकार खाद नहीं भेज रही है, मैंने 40 बोरा वर्मी कंपोस्ट खरीदा है तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव- गांव में खाद की फैक्ट्री तैयार हो रही है।
राम नारायण ने बताया कि 90 क्विंटल गोबर बेचकर 18 हजार रूपए कमाए हैं, इस पैसे को लड़की की शादी में खर्च किया। आगे और भी गोबर बेचूंगा और खेती किसानी करूंगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

स्थानीय ग्रामीण कमला ने बताया कि वो गौठान में केंचुआ उत्पादन करती हैं और 5 लाख 25 हजार रूपए की आय अर्जित कर चुकी हैं। कमला ने 3 सौ 80 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 3.80 लाख रूपए की आय की है, इसी पैसे से उसने बीज दुकान खोली है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा सताक्षी ने मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी में किए गए सवालों का अंग्रेजी में जवाब दिया, छात्रा के सवालों से मुख्यमंत्री खुश हुए, उन्होंने सताक्षी की प्रशंसा की।

सताक्षी ने कहा कि दूसरी जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से बाकी छात्रों को भी फायदा होगा।

वन अधिकार पट्टा के वितरण को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की, यहां उपस्थित हितग्राहियों ने एक साथ वन अधिकार प्रमाण पत्र को मुख्यमंत्री को दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।