Advertisement

Ambikapur News : सरगुजा संभाग के प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शामिल होगे प्रांतीय अधिवेशन 17 जुलाई को दुर्ग में………..

सरगुजा संभाग के प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शामिल होगे प्रांतीय अधिवेशन 17 जुलाई को दुर्ग में………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग में संपन्न होगा संघ की लोकतांत्रिक परंपरा को कायम रखते हुए नए प्रांत अध्यक्ष का निर्वाचन होगा इसके प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा संगठन के संस्थापक प्रांत अध्यक्ष पीआर यादव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है प्रांतीय सम्मेलन में निवृत्त मान प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा को संगठन में दिए गए योगदान तथा कर्मचारी हितों के संरक्षण में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 17 जुलाई 2022 को संगठन का सातवां प्रांतीय अधिवेशन एवं महासमिति की बैठक खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग में आयोजित किया गया है। अधिवेशन स्थल में ही खुला सत्र के पूर्व संघ के महासमिति की बैठक 17 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संघ के संविधान के नियम 12 क एवं ख के अनुसार अर्थात महासमिति द्वारा किया जाएगा। संघ के संविधान के नियम 9 के अनुसार महासमिति में समस्त केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, समस्त संभागीय अध्यक्ष, समस्त अध्यक्ष जिला शाखा, समस्त अध्यक्ष तहसील एवं विकास खंड शाखाएं सदस्य होंगे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं समर्थक को महासमिति का सदस्य होना अनिवार्य है। प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं समर्थक को संघ का प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य होना भी अनिवार्य है।मतदान आवश्यक होने पर प्रांतीय पदाधिकारी एवं संभागीय अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष द्वारा , तहसील एवं विकास खंड शाखाओं के अध्यक्षों की सूची जिला अध्यक्षों द्वारा निर्वाचन अधिकारी को सौपा जाएगा। जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी मतदान कराएंगे। महासमिति के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि निर्धारित स्थान एवं समय में उपस्थित होकर प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्वाचन में सहयोग प्रदान करने की अपील की है!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47