Advertisement

सरगुजा जिले के 6 लोगों की आकस्मिक मृत्यु

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के 6 लोगों की आकस्मिक मृत्यु

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2022 सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदा से 6 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसमें पानी में डूबने से 5 तथा आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ राजस्व परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने संबंधित तहसील के तहसीलदार को आर्थिक सहायता राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील अम्बिकापुर के ग्राम खलिबा निवासी निरंजन आत्मज सुखनंदन, तहसील उदयपुर के ग्राम साल्ही निवासिनी कु0 प्रियंका आत्मज नंदू राम, ग्राम मोहनपुर के निवासी जीवन सिंह पैंकरा आत्मज छत्रपाल सिंह पैंकरा, तहसील मैनपाट के ग्राम असगंवा निवासी चोकलो आत्मज माझी तथा ग्राम अमगांव निवासी अर्पित एक्का आत्मज सलिमा एक्का की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी। तहसील लुण्ड्रा के ग्राम रवई निवासी विजय मिंज आत्मज चुन्हू मिंज की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47