Advertisement

रात के अंधेरे में अवैध तरीके से रेत परिवहन में लगी दो टीपर जप्त

रात के अंधेरे में अवैध तरीके से रेत परिवहन में लगी दो टीपर जप्त

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-एनजीटी का उल्लघंन पर पुलिस रेत से लदे 2 टिपर वाहन पकड़ कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार जयनगर पुलिस ने एनजीटी का उल्लघंन करने वाले रेत से लदे 2 टिपर वाहन लावारिश हालत में पाया गया जिसे धारा 102 के तहत कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है। बीती रात को रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि राजापुर रेत घाट से टिपर वाहनों में अवैध रूप से बालू लोड कर परिवहन किया जा रहा है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जयनगर पुलिस ने ग्राम राजापुर में 2 टिपर वाहनों को लावारिश हालत में पाया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रेत लोड़ पाया। एनजीटी का उल्लघंन पर इन दोनों टिपर वाहनों को लावारिश हालत में जप्त कर धारा 102 के तहत कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द कर दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रवीन राठौर, आरक्षक अभय पाण्डेय, कुन्दन सिंह व मनोज राजवाड़े सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47