वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे रसिक और वरिष्ठ संगीतकार अनिल सुर्वे जी का गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती ने किया सम्मान…………….

वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे रसिक और वरिष्ठ संगीतकार अनिल सुर्वे जी का गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती ने किया सम्मान…………….

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ ईकाई जिला  सरगुजा द्वारा गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरू पूजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरगुजा के दो कला साधक वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे रसिक जी का साहित्य, संगीत एवं कला के प्रति समर्पित जीवन सरगुजा क्षेत्र में हिन्दी, सरगुजिहा, भोजपुरी गीतों के माध्यम से तथा अपने दोहा ‘नगर कल्लोल’ चर्चित स्तम्भ से जनचेतना जागृत करने का स्तुल्य कार्य किया है। आकाशवाणी के एप्रुव्हड गीतकार एवं लोकभाषा के प्राथमिक शाला स्तर पाठ्यक्रम में ‘रसिक के दोहे‘ के उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं अनिल सुर्वे जी का संगीत के क्षेत्र में 14 वर्ष के उम्र से ही प्राचीनकला चंडीगढ़ में गिटार में स्वर्णपदक प्राप्त किया तत्पश्चात इन्द्राकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से गायन एवं तबले की शिक्षा प्राप्त की।
इन्होंने गायन में अपने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिन्दी साहित्य में एम.ए., एल.एल.बी के साथ संगीत को ही जीवन मानते हुए संगीत का प्रचार-प्रसार निरन्तर कर रहे हैं। 1962 में म.प्र. ग्वालियर के मूल निवासी अपने स्थानांतरण के पश्चात् सरगुजा के मूल निवासी हो गये। इनके द्वारा अम्बिकापुर में अरूण संगीत महाविद्यालय 1980 से सचालित कर रहे हैं, जिनके द्वारा हजारों शिष्यों को संगीत विधा प्रदान की गई। इनके पिता स्व. वी.आर. सुर्वे शास्त्रीय संगीत गायक साहित्य एवं सांस्कृतिक के लोकप्रिय थे। इनके द्वारा संगीत की शिक्षा प्राप्त कर 1972 से अपने बड़े भाई स्व. रविन्द्र सुर्वे का सहयोग मिलता रहा।
अनिल सुर्वे जी का संगीत के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। इतने वर्षों की सुरमयी यात्रा के दौरान जिला सरगुजा के सैकड़ो शिष्यों को अपने संगीत के ज्ञान से अभिसिंचित एवं प्रेरित किया है। दीर्घकाल से संगीत के प्रति त्याग एवं शिष्यों को मिलने वाला मार्गदर्शन अनवरत् प्राप्त हो रहा है। संस्कार भारती जिला सरगुजा द्वारा इनके दीर्घ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दोनों कला साधकों को तिलक लगाकर शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत करते हुए संस्था की ओर से सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत सारथी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष पूनम दुबे, राजनारायण द्विवेदी, सहमहामंत्री माधुरी जायसवाल, मातृशक्ति प्रमुख गीता द्विवेदी, मंत्री पूर्णिमा पटेल, मुकुन्दलाल साहू, विनोद हर्ष एवं अन्य उपस्थित थे।