बासमति चावल चोरी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बासमति चावल चोरी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर गत 27 जुलाई को ग्राम सलका निवासी गिरजाशंकर गुप्ता ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार को भटगांव बाजार गया था गल्ला क्रय करके वापस रात्रि में घर पहुंचा, लेबर नहीं होने के कारण गल्ला लोड़ पिकअप को अपने घर के बाहर खड़ा किया था सुबह देखा पिकअप में रखा एक कट्टी बासमति चावल नहीं था कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। मामले की रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना भटगांव की पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करने के बाद चंद घंटे के भीतर आरोपी आकिब रजा एवं समीम उर्फ सोनू खान निवासी सलका को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 1 कट्टी बासमती चावल 40 किलो बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, एसआई बी.एम. गुप्ता, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक मनोज जायसवाल, भोला शंकर राजवाड़े, ताराचंद यादव, शत्रुधन पोर्ते व प्रहलाद पैंकरा सक्रिय रहे।