Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मैच 58 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मैच 58 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की

कार्डिफ़, 29 जुलाई (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 58 रन की आसान जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद रिली रोसो की 55 गेंदों पर नाबाद 96 रन की शानदार पारी से तीन विकेट पर 207 रन बनाए। रोसो ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए।

इंग्लैंड के सामने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने की चुनौती थी लेकिन उसकी टीम 16.4 ओवर में 149 रन बनाकर आउट हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उसकी तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जबकि तबरेज शम्सी दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए।

इंग्लैंड ने बुधवार को खेला गया पहला मैच 41 रन से जीता था। तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को साउथम्पटन में खेला जाएगा।

इंग्लैंड को जोस बटलर ने 14 गेंदों पर 29 रन बनाकर तेजतर्रार शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद उनकी टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। जेसन रॉय (20), मोईन अली (28) और लियाम लिविंगस्टोन (18) भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47