Advertisement

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी जायडस वेलनेस का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये हो गया। अधिक खर्च और संयंत्र को बंद करने के लिए एकमुश्त खर्च से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 130.8 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चालू वित्त वर्ष 2022-23 की समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 698.71 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की अवधि में यह 599.97 करोड़ रुपये रही थी।

जायडस वेलनेस का बीती तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 558.82 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका खर्च 469.17 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान इस्तेमाल की गई सामग्री की लागत 250.12 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 149.59 करोड़ रुपये थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47