Advertisement

एचडीएफसी लिमिटेड का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 22.2 प्रतिशत बढ़कर 3,669 करोड़ रुपये

एचडीएफसी लिमिटेड का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 22.2 प्रतिशत बढ़कर 3,669 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही अप्रैल-जून में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 22.2 प्रतिशत बढ़कर 3,668.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एचडीएफसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,001 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,248.73 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 11,663.14 करोड़ रुपये रही थी।

एकीकृत आधार पर एचडीएफसी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 5,574 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,311 करोड़ रुपये था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47